

राबिया शेख,सिलीगुड़ी: नक्सलबाड़ी-अंबाड़ी रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों की सफाई के साथ फ्लैंक के रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने करीब 4.34 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत सड़क के करीब साढ़े पांच किलोमीटर हिस्से में सफाई और रखरखाव का काम प्रस्तावित है।टेंडर के मुताबिक, नक्सलबाड़ी-अंबाड़ी रोड के 1.50 से 3 किलोमीटर तथा 3.50 से 7 किलोमीटर के हिस्से में सड़क की जमीन की सफाई, झाड़ियों और अनावश्यक वनस्पतियों को हटाने के साथ सड़क किनारे के फ्लैंक का रखरखाव किया जाएगा। विभाग ने इस काम के लिए अनुमानित लागत 4 लाख 34 हजार रुपये निर्धारित की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से काम कराया जाएगा।
सड़क किनारे सफाई से बढ़ेगी दृश्यता