सिलीगुड़ी: चंपासरी से मिलन मोड़ जाने वाली सड़क की खराब स्थिति से स्थानीय लोग असंतुष्ट हैं | सड़क की जर्जर हालत वाहनों को नुकसान,यातायात में बाधा और जीवन के लिए खतरा उत्पन्न करती है। कुछ दिन पहले ही मरम्मत की गई सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो रही है | स्थानीय लोग अब इस अस्थाई समस्या का समाधान चाहते हैं | बता दे कि, कुछ दिन पहले ही चंपासरी अंचल से मिलन मोड़ जाने वाली सड़क की मरम्मत की गई थी लेकिन एक महीने भी नहीं बीते हैं कि सड़क फिर से क्षतिग्रस्त होने लगी हैं और दुर्घटना को न्योता दे रही है | सड़क पर बने गड्ढे मरम्मती कार्य के पोल खोल रहे हैं | बता दे कि, यह एक काफी महत्वपूर्ण सड़क है | क्योंकि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती है और क्षेत्र की मुख्य सड़क है | लेकिन इस सड़क को लेकर लोग निराश हैं |
स्थानीय लोगों की माने तो यह सड़क प्राय हमेशा ही जर्जर हालत में रहती है | प्रशासन की ओर से कई बार सड़क की मरम्मत की गई लेकिन मरम्मती में निम्नस्तरीय सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण कुछ दिनों बाद ही सड़क फिर से क्षतिग्रस्त होने लगते हैं | इस बार भी वही हुआ कुछ दिनों पहले ही तो सड़क की मरम्मती की गई थी लेकिन बारिश ने ही प्रशासन के कार्य को उजागर कर दिया | लोगों का कहना है कि यदि सही तरह से सड़क की मरम्मती का कार्य किया जाता तो इतनी जल्दी यह सड़क फिर से जर्जर न होती | इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे फिर से बन गए हैं टोटो और छोटे वाहनों को सड़क से गुजरते समय काफी मशक्कत करना पड़ता है | पहले भी सड़क की जर्जर हालत के कारण कई बड़ी दुर्घटना है यहां हो चुकी है |
आखिर कब तक यह सड़क अपने दयनीय हाल को झेलता रहेगा | लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण सड़क को पूरी तरह नए सिरे से बनाया जाना चाहिए | बता दे कि, चंपासरी की यह सड़क 46 नंबर वार्ड के अंतर्गत आता है | इस विषय को लेकर वार्ड के पार्षद दिलीप बर्मन से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि, यह सड़क एसजेडीए के अंतर्गत आता है और सड़क की मरम्मती की गई थी, लेकिन फिर से सड़क क्षतिग्रस्त हो रहे हैं | बारिश के मौसम के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है | बारिश कम होने के पश्चात सड़क मरम्मती का कार्य किया जाएगी | बार बार जर्जर हो रहे सड़क की हालत को लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है | उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं |
परमजीत सिंह पूनिया: कुछ दिन पहले ही सड़क की मरम्मत की गई थी | लेकिन सड़क में फिर बड़े-बड़े गड्ढे बनने लगे हैं | सड़क मरम्मती में निम्नस्तरीय सामग्रियों के कारण ही बार-बार सड़क का यह हाल हो रहा है | प्रशासन को भी सख्त होना चाहिए और सड़क निर्माण कार्य जो ठेकेदार करते हैं उनके नाम और फोन नंबर जगह-जगह बोर्ड में लगा देने चाहिए, ताकि जब भी सड़क की जर्जर हालत हो स्थानीय लोग फोन पर उनसे संपर्क कर शिकायत कर सकें |
जनक शर्मा: चंपासरी से अंचल मिलन मोड़ तक जाने वाली सड़क को लेकर प्रशासन का कार्य उदासीन है | जब-जब यह सड़क क्षतिग्रस्त होता है तब-तब इसका मरम्मत किया जाता है और यह सिलसिला चला आ रहा है | लेकिन अब मरम्मती नहीं सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए | स्थानीय लोगों को एकजुट होकर शांतिपूर्वक रैली करते हुए उत्तर कन्या में शिकायत करनी चाहिए ताकि लोगों की आवाज उच्च स्तर तक पहुंचे और सड़क निर्माण जल्दी हो सके |