कई वार्डों में सड़क मरम्मत का काम जारी

Road construction
Road construction
Published on: 

सिलीगुड़ी: पूजा से पहले शहर की सड़कों को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया है। नगर निगम की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल 20, 22, 28, 46 नंबर वार्ड में सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। इन इलाकों में सड़क की स्थिति सुधारने के साथ ही लोगों के लिए आवागमन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। नगर निगम की ओर से बताया गया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, संबंधित विभागों की निगरानी में चल रहे इन कार्यों का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़क उपलब्ध कराना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in