पूजा से पहले वार्ड नंबर 16 में सड़क मरम्मत का काम तेज, हादसे का खतरा होगा कम

Road construction
Road construction
Published on

सिलीगुड़ी: पूजा से पहले सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अंडरग्राउंड (UG) केबल बिछाने के लिए सड़क की खुदाई के बाद सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ हिस्सों के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़क के कारण खासकर बाइक और स्कूटी चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जा रही थी। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए अब सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों का रेस्टोरेशन और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पूजा से पहले सड़क को दुरुस्त करने की पहल से स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।नगर निगम की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने के लिए कार्य जारी है, ताकि पूजा के दौरान बढ़ने वाली आवाजाही के बीच लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in