रिम्बी गांव में भूस्खलन का खतरा बरकरार

नए भूस्खलन के साथ गांव की ओर बहने लगा मलबा
रिम्बी गांव में भूस्खलन का खतरा बरकरार
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता,रिम्बी: पश्चिम सिक्किम के युकसाम-टाशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत रिम्बी गांव में नए भूस्खलन के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे बस्ती में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।

गांव के ऊपरी हिस्से में सक्रिय भूस्खलन के ताजा दृश्य में बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर, लकड़ियां तथा अन्य मलबा पहाड़ के ढलान से नीचे की ओर बहता दिखाई दे रहा है। जमीन लगातार खिसकने के कारण आसपास स्थित घरों और संपत्तियों को और नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

रिम्बी और युकसाम को जोड़ने वाली सड़क को बुधवार ही यातायात के लिए खोला गया था, लेकिन 24 घंटे पूरे होने से पहले ही यह फिर बंद हो गई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में नए भूस्खलन और मलबा बहने की आशंका बढ़ गई है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र में आवागमन और यातायात संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

ग्रामीणों ने जोखिम वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक सुरक्षा एवं रोकथाम के उपाय किए जाने की मांग की है। लगातार बारिश को देखते हुए संभावित नए भूस्खलन और मलबे के तेज बहाव के खतरे को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र की निरंतर निगरानी किए जाने की आवश्यकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in