रिम्बी भूस्खलन पर प्रशासन की नजर, राहत शिविर बनेगा

रिम्बी भूस्खलन पर प्रशासन की नजर, राहत शिविर बनेगा
Published on

गेजिंग: रात में हुई बारिश के बाद गेजिंग जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को रिम्बी में सक्रिय भूस्खलन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गेजिंग के एसडीएम भवेश खलिया, डीडीएमए के डीपीओ गणेश राई, युकसाम के एलआर एंड डीएमडी के डीडी एवं आरओ अमृत राज राई, सड़क विभाग के डीई, पंचायत अध्यक्ष मंगल राई, पंचायत सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद हुए । भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित एवं संवेदनशील परिवारों की सुरक्षा के लिए जीपीके रिम्बी-तिम्ब्रोंग में राहत शिविर स्थापित करने का निर्णय लिया है। एसडीआरएफ दिशा-निर्देशों और राहत मानदंडों के तहत शिविर में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर एहतियाती और राहत-बचाव के कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in