पीएचई व पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक

सड़क और ‘हर घर जल’ परियोजना पर हुई चर्चा
Meeting of minister Ajay kr. Poddar
Meeting of minister Ajay kr. Poddar
Published on

सिलीगुड़ी : सर्किट हाउस में रविवार पीएचई और पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीएचई और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने की। बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक का मुख्य एजेंडा ‘हर घर जल’ परियोजना रहा। इसके साथ ही दार्जिलिंग पहाड़, सिलीगुड़ी, तराई और डुआर्स क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण एवं अन्य आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।बैठक में परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि इन योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल सके। संबंधित प्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क, प्रत्येक गांव तक सड़क, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता है, जिससे लोगों के दैनिक जीवन में इसका सकारात्मक असर दिखाई दे। बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और लोगों के हित में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए पीएचई और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय पोद्दार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in