'बांग्लार युवा साथी' के लिए पंजीकरण जारी

कई जगहों पर चरणबद्ध शिविर, 26 फरवरी तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
'बांग्लार युवा साथी' के लिए पंजीकरण जारी
Published on

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल सरकार की नई लोक कल्याणकारी योजना 'बांग्लार युवा साथी' के लिए राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ सिलीगुड़ी महकमा व दार्जिलिंग जिला समेत आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी पंजीकरण के आवेदन की प्रक्रिया रविवार 15 फरवरी से शुरू हो गई। यह प्रक्रिया आगामी 26 फरवरी तक चलेगी। इन दिनों में अवकाश के दिनों को छोड़ कर चरणबद्ध रूप में निर्धारित दिनों के शिविरों में आवेदक सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले दिन रविवार को सिलीगुड़ी शहर व आसपास के सभी शिविरों में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ी। युवक-युवतियों ने घंटों कतार में लग कर आवेदन प्रक्रिया पूरी की। इस दिन सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने भी विभिन्न शिविरों में जा कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, हमारी नेत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में मां-माटी-मानुष की सरकार ने कम से कम माध्यमिक स्तर तक शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व कल्याणकारी योजना शुरू की है। हर योग्य युवक-युवती को इसका बढ़-चढ़ कर लाभ उठाना चाहिए। इन शिविरों में महिलाएं लक्षमी भंडार योजना के लाभ के लिए भी आवेदन कर सकती हैं।

कहां-कहां लगे हैं आवेदन शिविर?

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र

* बाघाजतिन पार्क

* आर्य समिति परिसर, देशबंधु पाड़ा

* बाघाजतिन विद्यापीठ, बाघाजतिन कॉलोनी, प्रधान नगर

डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र

* कंचनबाड़ी फुटबॉल ग्राउंड

* अम्बिका नगर प्राइमरी स्कूल मैदान

* समर नगर प्राइमरी स्कूल मैदान

* सिलीगुड़ी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज

* पाटेश्वरी प्राइमरी स्कूल मैदान, ज्योति नगर

* रवींद्र मंच, शक्तिगढ़

* कम्यूनिटी हॉल, निरंजन नगर कॉलोनी

* घोघोमाली हाईस्कूल

माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र

* बीडीओ ऑफिस, माटीगाड़ा

* चंपासारी पंचायत कार्यालय

* लोअर बागडोगरा ग्राम पंचायत कार्यालय

* नक्सलबाड़ी कम्यूनिटी हॉल

फांसीदेवा (+खोरीबाड़ी) विधानसभा क्षेत्र

* खोरीबाड़ी हाईस्कूल मैदान

* धर्मलाल सिंह एमएसके ग्राउंड, तारीजोत

* बूरागंज ग्राम पंचायत कार्यालय

* माटीधर टी ईस्टेट फुटबॉल ग्राउंड

* बीडीओ ऑफिस फांसीदेवा

दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र

* कैपिटल हॉल

* तेंजिंग नॉर्गे यूथ हॉस्टल, डॉ. जाकिर हुसैन रोड, दार्जिलिंग

* बिजनबाड़ी ग्रामीण सम्पद भवन, बीडीओ ऑफिस कैम्पस, बिजनबाड़ी

* बीडीओ ऑफिस, सुखिया पोखरी

कर्सियांग विधानसभा क्षेत्र

* घालेटार कम्यूनिटी हॉल, सिटॉन्ग

* बीडीओ ऑफिस, कर्सियांग

* भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कर्सियांग

* मंजू गैरी गांव कम्यूनिटी हॉल, शौरेनी

* फुगुरी कम्यूनिटी हॉल, फुगुरी

* फिशरी एक्सटेंशन ऑफिस, मिरिक लेक

* एसडीओ ऑफिस, मिरिक

* बीडीओ ऑफिस, तकदह

* पानीघाटा बाजार कम्यूनिटी हॉल, पानीघाटा

* सरस्वती एचएस स्कूल, मंगपू

* सिंगरीताम हाईस्कूल, सिंगरीताम

* मिलन समिति समाज भवन, डीबी रोड, सोनादा

कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?

न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवती जो कि कम से कम माध्यमिक यानी 10वीं पास हों और पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हों वे ही इस योजना के लाभ हेतु आवेदन कर सकने के योग्य पात्र हैं।

कौन-कौन नहीं कर सकते आवेदन?

ऐक्यो श्री, मेधा श्री, स्मार्ट कार्ड, शिक्खा श्री, स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-स्कॉलरशिप, व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोग एक ही समय में इस योजना का भी लाभ लेने हेतु आवेदन करने योग्य पात्र नहीं हैं। वहीं, जो लोग पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी नहीं हैं वे भी इस योजना के लाभ के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

क्या होगा फायदा?

'बांग्लार युवा साथी' योजना के लिए पंजीकृत योग्य युवक-युवतियों को अप्रैल-2026 से हर महीने 1,500 रुपये बेरोजगार भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा जो उनकी 40 वर्ष उम्र अथवा नौकरी लग जाने (जो पहले) तक जारी रहेगा।

आवेदन के लिए जरूरी कागजात

आवेदक का पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, माध्यमिक उत्तीर्णता के प्रमाण पत्र, अपने नाम के बैंक अकाउंट के पासबुक, आदि दस्तावेजों की छायाप्रति एवं पासपोर्ट आकार के फोटो।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

'बांग्लार युवा साथी' योजना के लाभ के लिए पंजीकरण के आवेदन हेतु अपने विधानभा क्षेत्र के निकटवर्ती शिविरों का पता लगाने के लिए आवेदक राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://apas.wb.gov.in पर लॉग ऑन कर FIND YOUR CAMP ऑप्शन क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, योजना व आवेदन प्रक्रिया आदि के लिए विस्तृत जानकारी हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003450117 एवं फोन नंबर 033-22140152 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in