राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जर्नलिस्ट यूनियन आफ सिक्किम ने सम्मानित पत्रकारों को दी बधाई

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जर्नलिस्ट यूनियन आफ सिक्किम ने सम्मानित पत्रकारों को दी बधाई
Published on: 

गंगटोक : जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ सिक्किम (जेयूएस) ने रविवार को गंगटोक स्थित अपने कार्यालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया। इस अवसर पर सिक्किम सरकार द्वारा पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित अपने सदस्यों को बधाई दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दिली राम दुलाल को वाई.एन. भंडारी सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी गई। इसी प्रकार, श्रीमती सृष्टि प्रधान को जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्टिंग, श्रीमती अर्चना प्रधान को महिला मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा जीवन लिम्बू को मानवाधिकारों पर रिपोर्टिंग के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर संघ ने उन्हें बधाई दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ सिक्किम के अध्यक्ष प्रवीण खालिंग ने सभी सम्मानित पत्रकारों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर सम्मानित पत्रकारों ने जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ सिक्किम, सिक्किम सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यों को पहचान और सराहना देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ सिक्किम के महासचिव होम नाथ दावाडी , संयुक्त सचिव नवदीप शर्मा एवं एन.बी. घिमिरे तथा प्रचार सचिव पंकज ढुंगेल सहित प्रेस क्लब के कार्यकारी सदस्य और जेयुएस के सदस्यों उपस्थित थे।

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ सिक्किम के प्रचार सचिव सुश्री अनुशीला शर्मा ने कहा है कि सभी सम्मानित पत्रकारों को हार्दिक बधाई देते हुए जेयुएस उनके पेशेवर जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। जेयुएस ने जिम्मेदार, नैतिक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने और उसका समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News