राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रतिनिधि

राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रतिनिधि
Published on: 

गंगटोक : बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ सिक्किम (बीएएस) की कार्यकारिणी समिति ने खेल एवं युवा मामलों के विभाग के सचिव और निदेशक के साथ आज मिंटोकगांग स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाङ से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगटोक में आयोजित होने वाली आगामी 49वीं योनेक्स-सनराइज जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर विशेष रुचि दिखाई और संबंधित तैयारियों को लेकर अपनी चिंता एवं सुझाव भी व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपना निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ सिक्किम ने मुख्यमंत्री के निरंतर प्रोत्साहन, बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व और खेलों के प्रति प्रतिबद्धता राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रेरणादायक साबित होगी।

गौरतलब है कि 49वीं योनेक्स-सनराइज जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप २०२६ का आयोजन गान्तोक में किया जाएगा, जिससे सिक्किम को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा और आयोजन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News