राज्यपाल से भाजपा सिक्किम प्रभारी राजू बिष्ट ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल से भाजपा सिक्किम प्रभारी राजू बिष्ट ने की शिष्टाचार भेंट
Published on: 

गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी, सिक्किम के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजू बिष्ट ने सोमवार को लोकभवन में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डी.आर. थापा भी उपस्थित हुए। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राजू बिष्ट को सिक्किम भाजपा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी तथा उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

भेंट के दौरान राज्य में पार्टी के संगठनात्मक दायित्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in