नागराकाटा: डुआर्स के बानरहाट क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राजेन फुयेल को तृणमूल कांग्रेस ने 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले आंग्राभाषा नंबर 1 ग्राम क्षेत्र का अंचल सभापति नियुक्त किया है। समर्थकों में खुशी का माहौल है। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की राज्य कमेटी ने संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए नागराकाटा ब्लॉक क्षेत्र में तीन गोर्खा नेताओं को अंचल सभापति के रूप में मनोनीत किया है। नागराकाटा ब्लॉक के चंपागुड़ी अंचल में शिक्षक अशोक विश्व, लुकसान अंचल में पुनः संजीव सुब्बा और आंग्राभाषा नंबर 1 ग्राम क्षेत्र में 2018 के बाद दूसरी बार राजेन फुयेल को यह जिम्मेदारी दी गई है। 2018 के पंचायत चुनाव में आंग्राभाषा नंबर 1 ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस एक वोट से हार गई थी, जिसके बाद सीपीआईएम ने पंचायत बोर्ड का गठन किया था। उस हार के बाद राजेन फुयेल को अंचल सभापति के पद से हटा दिया गया था। हालांकि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी और लगातार तृणमूल में रहकर संगठन के लिए काम करते रहे।
उनकी इसी निष्ठा और सामाजिक सेवा को देखते हुए राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उन्हें अंचल सभापति का पद सौंपा है। तृणमूल समर्थकों का कहना है कि राजेन फुयेल के नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के सभी नौ मौजों में जीत सुनिश्चित होगी। रविवार को राजेन फुयेल को उनके निवास स्थान पर समर्थकों ने जाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि 2018 तक आंग्राभाषा नंबर 1 ग्राम पंचायत पर सीपीआईएम का प्रभाव था। वर्ष 2023 के पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 9 में से 5 सीटों पर जीत हासिल कर ग्राम पंचायत का गठन किया। वर्तमान में विपक्ष के रूप में 3 पंचायत सदस्य सीपीआईएम और 2 भाजपा से हैं।