आर. बिमला ने संभाला सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक का पद

नगर निगम के प्रशासक आर. बिमला व अन्य
नगर निगम के प्रशासक आर. बिमला व अन्य
Published on

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम का बोर्ड भंग किए जाने के बाद आर. बिमला ने नगर निगम के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के आयुक्त, अधिकारियों तथा भाजपा के समन्वयकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विपक्ष के नेता अमित जैन सहित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी नई प्रशासक से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आर. बिमला ने कहा कि वर्तमान में मानसून का मौसम चल रहा है, जिसके कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासक के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन विशेष रूप से सतर्क रहेगा। साथ ही शहर की नागरिक सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नई प्रशासक ने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in