पूर्व सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना ने 900 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया

पूर्व सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच सेना ने 900 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया
Published on: 

गंगटोक : पूर्व सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सराहनीय मानवीय कार्य करते हुए ९०० से अधिक स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित बचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिकूल मौसम के कारण पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए थे। इस दौरान सेना के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

सेना ने 300 से अधिक वाहनों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया, जिनमें लगभग २५० पर्यटक वाहन शामिल थे। राहत अभियान के दौरान फंसे हुए लोगों को चिकित्सा सहायता, गर्म आश्रय और भोजन भी उपलब्ध कराया गया। इसके लिए सेना के शिविरों में विशेष व्यवस्था की गई थी।

भारतीय सेना की इस त्वरित और मानवीय पहल से कठिन मौसम परिस्थितियों में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली। यह अभियान भारतीय सेना की नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है।

पूर्वी सिक्किम में चलाया गया यह बचाव अभियान एक बार फिर साबित करता है कि प्राकृतिक आपदाओं और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News