पूर्व राज्यपाल ने राज्यपाल संग की शिष्टाचार भेंट

पूर्व राज्यपाल ने राज्यपाल संग की शिष्टाचार भेंट
Published on: 

गंगटोक : सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने शुक्रवार को लोकभवन में सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल दुष्यन्त गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई और पुरानी स्मृतियां साझा की गईं।

मुलाकात के दौरान पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सिक्किम में अपने कार्यकाल से जुड़े अनुभवों और यादों को साझा किया। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सामाजिक समरसता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए सिक्किम के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। भेंट के अंत में राज्यपाल दुष्यन्त गौतम ने पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News