जनसंपर्क अभियान से पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा भरोसा

जनसंपर्क अभियान से पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा भरोसा
Published on: 

सिलीगुड़ी

पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भोरेर आलो थाने के अंचल अधिकारी नियमित रूप से विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय निवासियों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाली परेशानियों की जानकारी भी ले रहे हैं।

मेट्रोपोलिटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना तथा पुलिसिंग को अधिक जनहितैषी बनाना है। इलाके में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करने के माध्यम से पुलिस स्थानीय समस्याओं और नागरिकों की जरूरतों को समझने का प्रयास कर रही है। इससे लोगों को अपनी शिकायतों और परेशानियों को पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

पुलिस की इस पहल के तहत अंचल अधिकारी अलग-अलग बस्तियों और स्थानीय इलाकों में जाकर निवासियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस का कहना है कि जनता के साथ निरंतर संपर्क और संवाद के माध्यम से पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस पहल के जरिए जमीनी स्तर पर पुलिस-जनता के संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News