सड़क निर्माण में निम्न स्तर के सामग्री को लेकर विरोध

विरोध करते ग्रामीण
विरोध करते ग्रामीण
Published on

नागराकाटा: बानरहाट प्रखंड के कटहलगुड़ी हाटखोला से कटहलगुड़ी फैक्ट्री तक करीब 2 किलोमीटर जलपाईगुड़ी जिला परिषद द्वारा निर्मित सड़क निर्माण में निम्न स्तर का कार्य करने का आरोप लगाते हुए इलाके वासी ने शुक्रवार विरोध प्रकट किया। स्थानीय समाजसेवी रोबिन उराँव ने बताया कटहलगुड़ी फैक्ट्री से हाटखोला तक सड़क बन रही है। इस सड़क निर्माण होने से हमलोग काफी खुश है। लेकिन हम लोग चाहते हैं शेड्यूल अनुसार काम हो। यह सड़क इस इलाके के लोगों के लिए लाइफ लाइन रूट है। काफी दिनों से इस सड़क निर्माण को लेकर इलाकेवासी मांग उठा रहे थे। सड़क में पिचिंग का कार्य काफी निम्न स्तर का देखने को मिला है। हम लोग चाहते हैं सड़क ठीक प्रकार से एवं नियम अनुसार बने। उन्होंने कहा सड़क निर्माण में हो रहे सामग्री भी ठीक नहीं है। इसी को लेकर लोगो में काफी विरोध दिख रहा है। वहीं क्षेत्र के पंचायत सदस्य भरत महली ने बताया बिना रुकावट के ही यह सड़क निर्माण हो।

जिस तरह से सड़क निर्माण में घटिया सामग्री एवं निम्न स्तर का कार्य हो रहा है। इसको लेकर हमलोग विरोध में हैं। हम लोग चाहते हैं सड़क निर्माण के ठेकेदार एवं इंजीनियर आकर इस कार्य को देखें। शेड्यूल अनुसार कार्य नहीं किए जाने से हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हमलोग चाहते हैं सही ढंग से कार्य किया जाए। उल्लेखनीय है, कटहलगुड़ी हाटखोला से फैक्ट्री तक करीब 2 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए जिला परिषद द्वारा करीब 40 लाख रुपए आवंटित किया गया था। इस सड़क निर्माण होने से इलाके के लोग काफी खुश है लेकिन सड़क सही ढंग से शेड्यूल अनुसार बने यही लोगों की मांग है। कटहलगुड़ी हाटखोला के अशोक कुमार साह ने बताया करीब 2100 मी यह सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क पूरी तरह से शेड्यूल अनुसार निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क को लेकर जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in