सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की मांग को लेकर डीवाईएफआई ने सौंपा ज्ञापन

Protest by DYFI
Protest by DYFI
Published on

सिलीगुड़ी : पूजा से पहले क्षेत्र की सड़कों, निकासी नालियों और स्ट्रीट लाइट की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर आज डीवाईएफआई डाबग्राम नॉर्थ लोकल कमेटी की ओर से 5 नंबर बोरो ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बोरो ऑफिस के गेट पर ही रोक दिया। बाद में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाकर बोरो अधिकारी के समक्ष मांगपत्र सौंपने की अनुमति दी गई।प्रतिनिधिमंडल में डीवाईएफआई के सचिव बुलेट सिंह, अध्यक्ष गौतम रॉय सहित अन्य शामिल थे। बातचीत के दौरान बोरो अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पूजा से पहले क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दी जाएगी। विशेष रूप से वार्ड 42–43 बॉर्डर रोड पर मस्जिद के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क को भी पूजा से पहले ठीक करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा द्वारा बनाए गए वार्ड कॉर्डिनेटर द्वारा सरकारी लोगो का इस्तेमाल कर वार्ड के विकास कार्यों में हस्तक्षेप और मनमानी करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर बोरो अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि इस तरह का हस्तक्षेप उचित नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना होती है तो शिकायत करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीवाईएफआई की ओर से स्पष्ट कहा गया है सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, निर्धारित समय के भीतर काम जमीन पर दिखाई देना चाहिए। पूजा से पहले यदि सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्य पूरे नहीं किए गए, तो डीवाईएफआई आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in