नागराकाटा के ‘लालगढ़’ में बदली सियासी हवा

हाथों में तृणमूल का झंडा ले पार्टी शामिल होते समर्थक
हाथों में तृणमूल का झंडा ले पार्टी शामिल होते समर्थक
Published on

 नागराकाटा : चुनाव से ठीक पहले नागराकाटा ब्लॉक के ‘लालगढ़’ माने जाने वाले केलाबाड़ी चाय बागान के बांध लाइन के 14 श्रमिक परिवार मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। रविवार को टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम छेत्री, अंचल अध्यक्ष राजेन फुयेल तथा नागराकाटा ब्रांच ट्रेड यूनियन अध्यक्ष आजाद अंसारी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों का पार्टी में स्वागत किया गया।

बताया जाता है कि वर्ष 2011 में परिवर्तन की सरकार बनने के बावजूद इस क्षेत्र में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला था। वर्ष 2018 के पंचायत चुनाव में इस क्षेत्र की सभी सीटों पर माकपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2023 में हुए पंचायत चुनाव में केलाबाड़ी चाय बागान की तीन पंचायत सीटों में से केवल एक पर ही टीएमसी को जीत मिली, जबकि दो सीटों पर माकपा का कब्जा रहा। यहां के श्रमिक परिवार लंबे समय तक वामपंथी विचारधारा और लाल झंडे के प्रति वफादार रहे। लेकिन वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले 14 श्रमिक परिवारों का टीएमसी में शामिल होना पार्टी नेताओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in