पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन लोगों को लौटाए

नागराकाटा थाने में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते पुलिस अधिकारी
नागराकाटा थाने में मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते पुलिस अधिकारी
Published on

नागराकाटा: प्रत्यर्पण कार्यक्रम के तहत खोए हुए कुल आठ मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। यह पहल नागराकाटा पुलिस थाना ओर से किया गया । गुरुवार को नागराकाटा थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। इस दौरान नागराकाटा थाने के आईसी गौतम सरकार, मेजबाबू राम भौमिक, तथा सब-इंस्पेक्टर जितेन राउत मौजूद रहे। बताया गया कि इसी महीने नागराकाटा के विभिन्न इलाकों में ये मोबाइल फोन खो गए थे। मोबाइल खो जाने के बाद उनके मालिकों ने नागराकाटा थाने में गुमशुदगी की डायरी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और तकनीकी सहायता से एक-एक कर सभी मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी मालिक बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इतनी जल्दी मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस का आभार जताया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in