पुलिस ने लोगों को खोए मोबाइल फोन लौटाए

मोबाइल सौंपते पुलिस अधिकारी
मोबाइल सौंपते पुलिस अधिकारी
Published on

नागराकाटा: जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए प्रत्यर्पण कार्यक्रम के तहत जिले भर से बरामद किए गए 128 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। जिला पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के अंतर्गत आने वाले सभी थानों की सक्रिय भूमिका से इन मोबाइल फोनों की सफल बरामदगी संभव हो पाई। बरामद मोबाइल फोन को विधिवत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मालिकों के हाथों में सौंपा गया। इसी क्रम में नागराकाटा थाना में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां माल महकमा पुलिस अधिकारी रोशन प्रदीप देशमुख, नागराकाटा थाना के आईसी गौतम सरकार तथा सेकेंड ऑफिसर राम भौमिक, सब इंस्पेक्टर जितेन रावत की उपस्थिति में कुल 8 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए गए। जिला पुलिस की इस पहल को आम नागरिकों ने राहत और संतोष के रूप में देखा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in