नशे और साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

नशे और साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक
Published on: 

सिलीगुड़ी : नशे के दुष्प्रभावों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार, 4 नवंबर को बागडोगरा थाना अंतर्गत नानूजोत और संन्यासीस्थान तथा भक्ति नगर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 42 के सालुगाड़ा में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं और आम लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस की ओर से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। ऑनलाइन ठगी और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों से बचने के लिए जरूरी सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस ने लोगों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण के लिए इस तरह के जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News