छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने घाट पहुंचे पुलिस आयुक्त

छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने घाट पहुंचे पुलिस आयुक्त
Published on: 

सिलीगुड़ी : छठ पूजा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त सैयद वाकर रजा (आईपीएस) ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ लालमोहन मौलिक निरंजन घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने घाट पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजामों की भी जानकारी ली।

इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पूजा के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों की समीक्षा की। छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News