कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस का अभियान

पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त अभियान
पुलिस द्वारा सायंकालीन गश्त अभियान
Published on

अलीपुरदुआर : शहर में शांति, सुरक्षा और आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से अलीपुरदुआर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अलीपुरदुआर शहर के विभिन्न संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्रों में सघन सायंकालीन गश्त अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने रणनीतिक रूप से प्रमुख स्थानों पर तैनाती कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश दिया गया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर नाका चेकिंग की गई। वाहनों की जांच कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले बाजारों और रिहायशी इलाकों में फुट पेट्रोलिंग कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद भी किया।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शॉप चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन की जांच की गई। वहीं संकरी गलियों और आंतरिक मोहल्लों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए साइकिल पेट्रोलिंग की गई, जिससे हर क्षेत्र तक पहुंच बन सके। इसके अलावा “विनर्स पेट्रोल” के तहत विशेष टीमों ने इलाके में मजबूत और भरोसेमंद पुलिस उपस्थिति दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की सक्रिय गश्त अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है। इससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा होता है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जा सके।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in