अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Published on

इस्लामपुर : करणदिघी ब्लॉक के अंतर्गत रसाखोआ चौकी की पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। रसाखोआ चौकी के प्रभारी रंजीत मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान रसाखोआ इलाके के महेशपुर से एक युवक को कथित अवैध लॉटरी टिकट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में किसी भी तरह के अवैध लॉटरी या जुए के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध लॉटरी बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद लॉटरी टिकट कहां से लाए गए थे और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बताया गया है कि कुछ दिन पहले डालखोला और पंजीपाड़ा इलाके से भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में लॉटरी टिकट बरामद किए थे। उस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने अवैध लॉटरी के नेटवर्क पर निगरानी और तेज कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in