जलपाईगुड़ी: चुंगपटांग भूटान से आने वाली एक पहाड़ी नदी। यह डुआर्स के नागराकाटा के कैरन चाय बागान के सामने बहती है। प्रकृति प्रेमियों से लेकर ट्रेकर्स और स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने भी पिछले साल चुंगपटांग नदी किनारे में कैम्प लगाया था । यहां का प्राकृतिक सौंदर्य किसी को भी प्रकृति की गोद में डूबने के लिए विवश कर देगा। लेकिन 5 अक्टूबर को नागराकाटा में आई भीषण बाढ़ के कारण, लुकसान ग्राम पंचायत क्षेत्र में चुंगपटांग नदी ने अपना रुख बदल दिया है और कैरन चाय बागान और आस-पास की बस्तियों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। आशंका है कि, अगले साल मानसून में यह नदी चाय बागानों और बस्तियों को निगल जाएगी। उससे पहले, चुंगपटांग को रोकने के लिए एक बांध की ज़रूरत है। अन्यथा, 12,000 लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस बांध की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पंचायत सदस्य सुनीता उरांव ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। भूटान की पहाड़ियों से नीचे बहने वाली चुंगपटांग नदी का प्राकृतिक सौंदर्य किसी का भी मन मोह लेता है। शहर की भीड़ से दूर, शांत और एकांत में बसा यह नदी तटवर्ती इलाका एक आदर्श स्थान है।
नागराकाटा पंचायत समिति के अध्यक्ष संजय कुजूर ने कहा कि हमें खबर मिली है कि चुंगपटांग नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हम इलाके का दौरा करेंगे और प्रशासन को सूचित करेंगे कि क्या किया जा सकता है। जलपाईगुड़ी जिला परिषद के अध्यक्ष कृष्ण रॉय बर्मन ने कहा कि अगर स्थानीय लोगों और पंचायत समिति का प्रस्ताव आता है, तो वे ज़िला मजिस्ट्रेट और सिंचाई विभाग से बात करेंगे और नदी पर बांध बनाने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे।