पाक्योंग हवाई अड्डे की सुरक्षा और हवाई संपर्क को लेकर सांसद इंद्रहांग सुब्बा ने एएआई अध्यक्ष से की मुलाकात

पाक्योंग हवाई अड्डे की सुरक्षा और हवाई संपर्क को लेकर सांसद इंद्रहांग सुब्बा ने एएआई अध्यक्ष से की मुलाकात
Published on: 

गंगटोक : सिक्किम के लोकसभा सांसद डॉ. इंद्रहांग सुब्बा ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी पुनीत कंसल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. सुब्बा ने कंसल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

मुलाकात के दौरान सांसद ने सिक्किम के एकमात्र हवाई अड्डे, पाक्योंग हवाई अड्डे से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने हवाई अड्डे के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर जोर दिया। साथ ही, हवाई अड्डे के संचालन में आ रही मौजूदा चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता भी उठाई।

डॉ. सुब्बा ने कहा कि सिक्किम के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और टिकाऊ हवाई संपर्क सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, आर्थिक विकास को गति देने तथा समग्र विकास की संभावनाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in