47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पकड़ाया

47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पकड़ाया
Published on: 

सिलीगुड़ी :

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहम्मद नासिरुद्दीन (35) के रूप में हुई है। वह प्रधाननगर थाना अंतर्गत डामराग्राम का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल और वजन करने की छोटी मशीन भी जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 और 4 नवंबर की मध्यरात्रि गुप्त सूचना के आधार पर प्रधाननगर थाना की टीम ने दागापुर चाय बागान में रेलवे लाइन के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार नासिरुद्दीन को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर और वजन करने की एक छोटी मशीन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

इस संबंध में प्रधाननगर थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से लेकर तलाशी और जब्ती तक की पूरी प्रक्रिया अधिनियम के निर्धारित प्रावधानों के तहत पूरी की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News