रजत जयंती वर्ष के समापन पर सम्मानित होंगे उत्तरबंग विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी

Nbu
Nbu
Published on: 

सिलीगुड़ी : उत्तरबंग विश्वविद्यालय पुरातन समिति अपने रजत जयंती वर्ष के समापन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। यह समारोह 4 अक्टूबर 2026, रविवार को विश्वविद्यालय के रवींद्र-भानु मंच पर सुबह साढ़े 10 बजे से आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार, उत्तरबंग विश्वविद्यालय पुरातन समिति के रजत जयंती वर्ष की अवधि 1 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2026 तक रही। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह का उद्घाटन समिति के सदस्य एवं पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. महेंद्र नाथ राय करेंगे। समारोह के पहले चरण में उत्तरबंग विश्वविद्यालय के उन पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित एवं अभिनंदित किया जाएगा, जो राज्य और केंद्र की मंत्रिपरिषद में निर्वाचित हुए हैं। सम्मानित होने वालों में डॉ. सुकांत मजूमदार, रथींद्र बसु, डॉ. शंकर घोष, दीपक बर्मन और आनंदमय बर्मन के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पुरातन समिति की ओर से प्रकाशित एक पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा। इसके बाद समारोह का दूसरा चरण आयोजित होगा, जिसमें समिति के सदस्यों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. तापस चट्टोपाध्याय और सचिव फजलुर रहमान ने विश्वविद्यालय के विभागों के शिक्षकों एवं सहकर्मियों को समारोह में उपस्थित होने का निमंत्रण दिया है। रजत जयंती वर्ष के समापन को यादगार बनाने के लिए समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in