ऑल इंडिया गोरखा कप 2026 का दूसरे दिन का मुकाबला संपन्न

ऑल इंडिया गोरखा कप 2026 का दूसरे दिन का मुकाबला संपन्न
Published on

कालिम्पोंग: कालिम्पोंग मेला ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया गोरखा कप 2026 के दूसरे दिन का मुकाबला बुधवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में कालिम्पोंग नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रवि प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, जिला संयोजक नीमा तमांग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हुए । दूसरे दिन सिक्किम पुलिस और यूकेएफसी कर्सियांग के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट के जरिए कालिम्पोंग में फुटबॉल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in