कर्सियांग केहाट बाजार के 136 दुकानदारों को नोटिस

कर्सियांग केहाट बाजार की बंद दुकानें
कर्सियांग केहाट बाजार की बंद दुकानें
Published on

कर्सियांग: कर्सियांग हाट बाजार के लगभग 136 दुकानदारों को नगरपालिका द्वारा नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर दुकान खाली करने का आदेश दिया गया है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर दुकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण किया जाएगा और इसका खर्च भी संबंधित दुकानदारों को ही वहन करना होगा। इस कार्रवाई के बाद दशकों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों में भारी असंतोष और मानसिक तनाव का माहौल है। विरोध स्वरूप रविवार से हाट बाजार के कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी । व्यापारियों के समर्थन में समाजसेवी बंधना राई और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं के आगे आने की बात भी सामने आई है। नवगठित कर्सियांग हाट बाजार व्यवसायी संगठन के अध्यक्ष राजू सेवा ने आरोप लगाया कि उनके पास वर्षों पुराने दस्तावेज और रसीदें मौजूद होने के बावजूद नगरपालिका ने उन्हें अवैध कब्जाधारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह जमीन दशकों से व्यापारियों के उपयोग में रही है और इस फैसले से सभी व्यापारी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने नगरपालिका से यह नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है। सोमवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका कार्यालय पहुंचा, लेकिन संबंधित अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। व्यापारियों ने मंगलवार को दोबारा बातचीत की कोशिश करने की बात कही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in