होली स्पेशल 5 जोड़ी ट्रेनें चलाएगा एनएफ रेलवे

होली स्पेशल 5 जोड़ी ट्रेनें चलाएगा एनएफ रेलवे
Published on

सिलीगुड़ी : आसन्न रंगों के त्योहार होली को लेकर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हो जाने की संभावना को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत (एनएफ) रेलवे ने प्रारंभिक रूप में 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है। इसके तहत स्पेशल ट्रेन 05633 नारंगी-गोरखपुर 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन नारंगी से 13:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन गोरखपुर 13:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन 05634 गोरखपुर-नारंगी 20 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 16:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन नारंगी 21:40 बजे पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर 18 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन कटिहार से 21:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को अमृतसर 09:45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार 20 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से 13:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन कटिहार 23:45 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 05974 डिब्रूगढ़-जयनगर 17 फरवरी से 24 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से 05:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन जयनगर 13:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05973 जयनगर-डिब्रूगढ़) 18 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन जयनगर से 16:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन डिब्रूगढ़ 23:30 बजे पहुंचेगी।

ऐसे ही स्पेशल ट्रेन संख्या 05740 न्यू जलपाईगुड़ी-मुजफ्फरपुर 21 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से 05:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन मुजफ्फरपुर 18:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, स्पेशल ट्रेन संख्या 05739 मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी 21 फरवरी से 28 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी, जो मुजफ्फरपुर से 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन न्यू जलपाईगुड़ी 10:30 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 05741 किशनगंज-लालकुआं 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन किशनगंज से 08:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन लालकुआं 15:40 बजे पहुंचेगी। वहीं, स्पेशल ट्रेन संख्या 05742 लालकुआं-किशनगंज 20 फरवरी से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं से 20:40 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को किशनगंज 02:00 बजे पहुंचेगी। पूर्वोत्तर सीमांत (एनएफ) रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा की ओर से विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in