एनएफ रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में हासिल की बड़ी उपलब्धियां

अपने क्षेत्र में 20 जोड़ी नई ट्रेन सेवाएं शुरू की जिनमें प्रीमियम, सेमी-प्रीमियम और पारंपरिक ट्रेनें हैं शामिल 35 ट्रेनों की गति बढ़ाई, हावड़ा और गुवाहाटी के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत की
एनएफ रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में हासिल की बड़ी उपलब्धियां
Published on

सिलीगुड़ी : नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर (एनएफ) रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अपने क्षेत्र में 20 जोड़ी नई ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं जिनमें प्रीमियम, सेमी-प्रीमियम और पारंपरिक ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों की सेवा से इस क्षेत्र के साथ-साथ देश के बाकी हिस्सों के लिए रेल कनेक्टिविटी और भी अधिक सुदृढ़ हुई है। वहीं, परिचालन क्षमता को प्रमुखता देते हुए एनएफ रेलवे ने 35 ट्रेनों की गति बढ़ाई है जिसके परिणामस्वरूप यात्रा के समय में कुल 675 मिनट की बचत हुई है जो प्रति ट्रेन औसतन लगभग 19 मिनट है।

आधारभूत संरचना विकास से लेकर आधुनिकीकरण के क्षेत्र में भी बड़े सुधार देखने को मिले है। उनमें हावड़ा और गुवाहाटी के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ-साथ नई अमृत भारत और एलएचबी कोच वाली ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है। इसके साथ ही एनएफ रेलवे ने 100% विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे भारतीय रेलवे के सतत और ऊर्जा-कुशल संचालन के मिशन में योगदान मिला है और साथ ही लाइन क्षमता में वृद्धि हुई है तथा ट्रेनों के परिचालन की समग्र दक्षता में भी सुधार हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पूर्ति के उपलक्ष्य में एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने मंगलवार 31 मार्च को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसके द्वारा बताया गया है कि, एनएफ रेलवे क्षेत्र में बीते वित्त वर्ष में विकास की कड़ी में बइरबी-सायरंग रेल लाइन के शुरू होने से मिज़ोरम के लिए एक ऐतिहासिक विकास हुआ है। इसकी यात्री सेवाओं को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और कई ट्रेनों में 100% से अधिक की आक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। माल ढुलाई में भी तेज़ी आई है, जिसमें सीमेंट, बैलास्ट, वाहन और अन्य सामग्रियों की ढुलाई शामिल है। सायरंग में पहली आवक ऑटोमोबाइल रेक, नागालैंड के मोलवोम में फ्रेट संचालन और मेघालय के मेंदीपथार में पहली बार पूरी मालगाड़ी लोडिंग करने जैसे माइलस्टोन कायम हुए हैं। इससे इस क्षेत्र के व्यापार, बाज़ार तक पहुंच और आर्थिक अवसरों को काफ़ी बढ़ावा मिला है।

इसके साथ ही मुरकंगसेलेक-सिल्ले सेक्शन के चालू होने से अरुणाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर होगी। इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनः विकसित किया जा रहा है। परिचालन संबंधी उपलब्धियों के साथ-साथ, एनएफ रेलवे ने रेलवे अस्पतालों को बेहतर सुविधाओं और आधुनिक उपकरणों से अपग्रेड कर तथा रेलवे स्कूलों को बेहतर बुनियादी ढांचे और डिजिटल शिक्षण वातावरण से सुसज्जित कर अपनी स्वास्थ्य सेवा और शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। ये पहल विकास के प्रति एनएफ रेलवे के समग्र दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जो न केवल बेहतर यात्री सेवाओं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के बेहतर कल्याण को भी सुनिश्चित करने के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में समावेशी विकास को भी बढ़ावा देती हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in