अनेसास सिक्किम चैप्टर की नई कार्यकारिणी गठित

अनेसास सिक्किम चैप्टर की नई कार्यकारिणी गठित
Published on: 

गंगटोक: अंतरराष्ट्रीय नेपाली साहित्य समाज (अनेसास) सिक्किम चैप्टर का चौथा अधिवेशन शनिवार को गंगटोक स्थित नेपाली साहित्य परिषद भवन में संपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष रुद्र पौड्याल की अध्यक्षता में आयोजित अधिवेशन में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रत्न लक्सम सुब्बा को अध्यक्ष चुना गया।

अधिवेशन में कोषाध्यक्ष वीणा राई ने आर्थिक तथा कार्यवाहक महासचिव डॉ. कविता सुब्बा ने सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चैप्टर के आधिकारिक फेसबुक पेज की भी घोषणा की गई। निर्वाचन समिति के संयोजक डॉ. पारसमणि दंगाल और सह-संयोजक चन्द्र दुलाल की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

नई समिति में मीना सुब्बा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल के. छेत्री और मणिका शर्मा उपाध्यक्ष, डॉ. कविता सुब्बा महासचिव, विष्णुमाया कट्टेल सचिव और मुंगा राई साहित्य सचिव बनीं। वीणा राई कोषाध्यक्ष, चन्द्र राई सह-कोषाध्यक्ष तथा फूर्वा खाण्डु गुरुङ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नेपाली साहित्य के प्रचार-प्रसार और संस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in