नेपाल के आम चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी

2 मार्च से मध्यरात्रि 5 मार्च तक, कुल 72 घंटों के लिए भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी, आपात सेवा के वाहनों व लोगों को आवाजाही की होगी छूट
नेपाल के आम चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी
Published on

सिलीगुड़ी : पड़ोसी देश बांग्लादेश के बाद अब नेपाल में आम चुनाव होने जा रहा है। वहां आगामी 5 मार्च को आम चुनाव का मतदान प्रस्तावित है। उसे लेकर यहां भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। नेपाल की ओर से नेपाल सैन्य बल एवं भारत की ओर से सशस्त्र सीमा बल द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।

उक्त चुनाव के मद्देनजर आगामी 2 मार्च से मध्यरात्रि 5 मार्च तक, कुल 72 घंटों के लिए भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। हालांकि, उस दौरान आपात सेवा के वाहनों व लोगों को आवाजाही की छूट रहेगी। भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उक्त बैठक में सीमा पर दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह भी तय किया गया कि सीमा पार अवैध गतिविधियों, हथियारों, मादक पदार्थों और नकली मुद्रा की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नेपाल सरकार की सिफारिश पर नेपाल के राष्ट्रपति ने 12 सितंबर 2025 को हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के 275 सदस्यों को चुनने की घोषणा की थी। उसी के मद्देनजर अब नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव होने जा रहा है। याद रहे कि, 8 सितंबर 2025 को पूरे नेपाल में बड़े पैमाने पर जेन-जी के विरोध प्रदर्शन हुए थे। 12 सितंबर 2025 को नेपाल की संघीय संसद भंग कर दी गई और सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उसी समय राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने घोषणा की कि 5 मार्च 2026 को आम चुनाव होंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in