

मिरिक: मेथीबारी सालबारी स्थित चेली-माइती भवन में पहाड़ और तराई की युवा प्रतिभाओं के समूह ‘हाम्रो कला घर’ के आयोजन में वरिष्ठ नेपाली गायक, संगीतकार एवं गीतकार मधुकर लोहनी के सम्मान में सांगीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ गीतकार एवं संगीतकार जीवन अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । वहीं मनोज राई, राम गुरूंग और अगम गुरूंग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
सांगीतिक संध्या में गायक सुरेश कुमार, कर्मा शेर्पा, महेश सेवा, रमेश गुरूंग , जुनु गौतम, गीतकार पी.टी. यल्मो, समीर शर्मा, शमुएल सामु, श्रेया तामाङ सहित कई वरिष्ठ कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवन अधिकारी ने मधुकर लोहनी को स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सिद्धार्थ थापा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में ‘हाम्रो कला घर’ के कलाकारों वैशाली लामा, अश्विन राई, ममता छेत्री, दीक्षा राई, परम थापा ने शानदार सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं।