1.30 करोड़ रुपये की नशीली सामग्री बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जब्त सामग्री , नकदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जब्त सामग्री , नकदी
Published on

इस्लामपुर: एक गुप्त सूचना के आधार पर ग्वालपोखर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बनाने और उसकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, ड्रग पाउडर और नकदी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मालदह से कुछ तस्कर ग्वालपोखर के सोलपाड़ा इलाके में पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात सोलपाड़ा स्थित अब्दुल सलेम के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान लगभग 1.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 4 किलोग्राम ड्रग पाउडर, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त धातु के कंटेनर तथा 2.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है। इस मामले में घर के मालिक अब्दुल सलेम को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मालदह जिले के वैष्णवनगर क्षेत्र के निवासी यदुल शेख, मजूबुर रहमान और समीम अख्तर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि तैयार की गई ब्राउन शुगर की आपूर्ति उत्तर दिनाजपुर और मालदह जिले के विभिन्न इलाकों में की जाती थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों को गुरुवार को रायगंज जिला अदालत में पेश किया गया। मामले की गहन जांच और पूछताछ के लिए पुलिस ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की। इसके बाद आरोपियों को आगे की सुनवाई के लिए एनडीपीएस कोर्ट, रायगंज भेज दिया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in