शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस की नाकाबंदी जारी
Naka checking
Naka checking
Published on: 

सिलीगुड़ी : सड़क सुरक्षा को लेकर सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखा है। शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों में नियमित रूप से नाका चेकिंग की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों की जांच के लिए ब्रेथ एनालाइजर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य शराब के नशे में वाहन चलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करना है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे न केवल चालक बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालक और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। पुलिस ने लोगों से जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक की भी समान जिम्मेदारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in