नाका चेकिंग और तलाशी अभियान जारी

असम बंगाल सीमा पर तलाशी
असम बंगाल सीमा पर तलाशी
Published on

कूचबिहार: दिल्ली लालकिला में हुए विस्फोट की घटना के बाद दिल्ली सहित पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रेलवे स्टेशन से लेकर सीमा क्षेत्र इलाकों में पुलिस सहित विभिन्न सेना के जवान द्वारा नाका चेकिंग से लेकर तलाशी चलाई जा रही है। कूचबिहार जिले के असम बंगाल सीमा पर हर दिन ही नाका चेकिंग होती है । लेकिन दिल्ली लालकिला घटना के बाद सोमवार रात से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। असम से जो भी वाहन आ रही है सभी को रोक कर तलाशी लिया जा रहा है। वहीं कूचबिहार के अधीन न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपीएफ से लेकर आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है जो उत्तरपूर्व भारत के गोहाटी से लेकर जो भी ट्रेन दिल्ली इत्यादि स्थानों पर जाते है। सभी ट्रेन इस स्टेशन के ऊपर से होकर गुजरती है। राजधानी से लेकर वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेन भी चलती है। न्यू कूचबिहार जीआरपीएफ के अधिकारी मंटू बर्मन ने कहा कि, वैसे तो हर दिन रूटीन चेकिंग होती है। लेकिन सोमवार रात के घटना के बाद से यह बढ़ा दिया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in