

सिलीगुड़ी : नाबालिग लड़की से शादी करने और उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना करने के आरोप में सिलीगुड़ी महिला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एमडी अलीमुद्दीन के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी के आदर्श नगर का रहने वाला है और ऑनलाइन प्रोडक्ट डिलीवरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग करीब तीन माह की गर्भवती भी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इसी वर्ष मई में नाबालिग से कथित तौर पर शादी की थी। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट और शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप है। हाल में हुई कथित मारपीट के बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।मेडिकल जांच के बाद नाबालिग की मां ने सिलीगुड़ी महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
नाबालिग की उम्र की भी जांच