मुख्यमंत्री ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों से की मुलाकात
Published on: 

गंगटोक : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने 49वीं योनेक्स-सनराइज अंतरराज्यीय एवं अंतरक्षेत्रीय जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले रहे विभिन्न राज्यों के युवा खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों से मुलाकात कर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से बातचीत करना और उनके खेल के प्रति जुनून को देखना सुखद अनुभव रहा। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है।

उन्होंने चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि युवा खिलाड़ी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, प्रशिक्षकों और संबंधित राज्यों का नाम रोशन करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News