सांसद राजू बिष्ट ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

राज्य के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात करते सांसद राजू बिष्ट
राज्य के श्रम मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात करते सांसद राजू बिष्ट
Published on

 मिरिक: दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री अरूप सिंह और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर चाय बागान एवं सिनकोना बागान श्रमिकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्रों के श्रमिकों की भलाई, उनके अधिकारों और बागान उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद ने कहा कि उत्तर बंगाल में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र होने के बावजूद चाय उद्योग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम सुधारों की कमी और नए श्रम कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन में देरी के कारण श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि श्रमिक हितों की रक्षा, औद्योगिक विकास और पारदर्शी व्यवस्था के लिए श्रम कानूनों को शीघ्र लागू किया जाए। सांसद ने सभी चाय और सिनकोना बागान श्रमिकों को ईएसआईसी कवरेज में शामिल करने की मांग भी रखी, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इसके अलावा उन्होंने पेशोक क्षेत्र सहित बंद पड़े चाय बागानों के FAWLOI और बकाया समस्याओं को भी उठाया। लंगव्यू चाय बागान का मुद्दा भी बैठक में रखा गया, जहां पीएफ, ग्रेच्युटी और मजदूरी सहित लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया बताया गया। सांसद ने मंत्री से आग्रह किया कि श्रमिकों के सभी लंबित भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किए जाएं। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद राजू बिष्ट ने बैठक के अंत में चाय और सिनकोना बागान श्रमिकों के हित में सहयोग के लिए मंत्री का धन्यवाद किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in