सांसद ने लिया रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा

कहा - एक टियर और अप्रोच रोड के पूरा होने के साथ अगले 45 दिनों में दार्जिलिंग मोड़ पर ट्रैफिक जाम काफी कम हो जाएगा, बालासन-सेवक 4/6लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी पर है, मार्च 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है
सांसद ने लिया रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा
Published on

सिलीगुड़ी : शहर में हर दिन दिन-रात लगातार भीषण जाम के लिए बदनाम दार्जिलिंग मोड़ पर जाम की समस्या का अब निवारण होने जा रहा है। वहां सड़क को काफी चौड़ा किया जा रहा है। उसके लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबे बालासन-सेवक 4/6लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी पर है। वहीं, अब दार्जिलिंग मोड़ पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। गत बुधवार व गुरुवार के बीच की देर रात उक्त कार्य शुरू हुआ।

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने शनिवार को दार्जिलिंग मोड़ पहुंच कर उक्त कार्यों का जायजा लिया। वहां संबंधित इंजीनियरों से नक्शे आदि की मदद से पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य प्रगति पर संतोष जताया। इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि, एक टियर और अप्रोच रोड के पूरा होने के साथ, अगले 45 दिनों में दार्जिलिंग मोड़ पर ट्रैफिक की भीड़ काफी कम हो जाएगी। बालासन-सेवक 4/6लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी पर है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह सब कार्य पूरा हो जाने के बाद बंगाल, बिहार और सिक्किम व पूर्वोत्तर और नेपाल व भूटान को जोड़ने वाली इस व्यस्ततम सड़क पर लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या का सदैव के लिए निदान हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in