नागराकाटा में मॉडल युवा ग्राम सभा

सभा में शामिल गणमान्य लोग
सभा में शामिल गणमान्य लोग
Published on

नागराकाटा: ग्राम पंचायत के कामकाज और पंचायती व्यवस्था के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नागराकाटा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 52 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली का अनुकरण करते हुए विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। आयोजन से पहले विद्यालय के शिक्षक नित्य सरकार और विकास थापा ने विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव, सहायक सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, किसान, वरिष्ठ नागरिक और युवा निवासी की भूमिकाएं निभाईं। वास्तविक ग्राम सभा की तर्ज पर सड़क, पेयजल, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उठाकर उनके समाधान पर चर्चा की गई । प्रत्येक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को 15 सितंबर तक मॉडल ग्राम सभा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। आयोजन की वीडियो रिकॉर्डिंग कर NESTS के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय मुख्यालय, ओडिशा को भेजी जाएगी। इसके आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का चयन किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in