ई-कॉमर्स गोदाम से मोबाइल चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार

accused with police
accused with police
Published on

सिलीगुड़ी : शहर के नर्मदा बागान इलाके स्थित एक ई-कॉमर्स साइट के गोदाम से मोबाइल चोरी के मामले में प्रधान नगर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढाकनिकाटा निवासी समीर चौधरी और बिरजन चौपथी के निवासी रोहित कुमार महतो के रुप में हुई हैं। दोनों ही संबंधित ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, 17 तारीख की रात गोदाम से लगभग लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी हुए थे।

18 तारीख को शिकायत दर्ज होते ही प्रधान नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि गोदाम की खिड़की की जाली काटकर मोबाइल चोरी किए गए थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पिछले शुक्रवार को समीर चौधरी के घर से 15 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in