

कर्सियांग: कर्सियांग के विधायक सोनम लामा की पहल और हिल्स फुटबॉल एकेडमी के सहयोग से एमएलए कप इंटर-वार्ड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 9 से 19 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजक समिति के प्रतिनिधि नगेन तामांग, फुर्बा तामांग और बिक्रम गोले ने रविवार को कर्सियांग प्रेस क्लब में पत्रकार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। प्रतियोगिता में कर्सियांग नगरपालिका क्षेत्र के 20 वार्डों की टीमें हिस्सा लेंगी। रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर तक चलेगा। यह ओपन प्रतियोगिता होगी और उम्र की कोई सीमा नहीं होगी। खिलाड़ियों का संबंधित वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के लिए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र की जांच होगी। विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।