

मिरिक। शनिवार को मिरिक लेक साइड के पास एक होमस्टे में मिरिक समेंदु होमस्टे ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यो की उपस्थिति में एक ज़रूरी सभा हुई।
सभा के दौरान, एसोसिएशन के सदस्यो को सदस्यता प्रमाणपत्र बितरित किए गए और आने वाले दिनों में होमस्टे के पञ्जिकरन प्रक्रिया को ब्यवस्थित तरीके से कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर बिस्तार में चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। भुवेंद्र सुब्बा की अध्यक्षता में हुई सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष संगम प्रधान, सचिव संजय राई, कोशाध्यक्ष बिमल राई , छिरिंग भूटिया और प्रवक्ता मिस्टर नेत्रप्रकाश राई शामिल हुए।सभा में मौजूद सदस्यो ने एसोसिएशन के भावी कार्यक्रम , संस्थागत बिकास , आपसी एकता और मिरिक इलाके में होमस्टे ब्यवसाय के ब्यवस्थित और प्रभावकारी संचालन पर अपने विचार और सुझाव दिए।सभा में होमस्टे ब्यवसाय को बढ़ावा देने, सदस्यों के हितों की रक्षा करने और संगठन को और मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करने और एकता की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया।