मिलनपल्ली में दिखेगा ‘बाल गणेश’ का खास थीम

Ganesh idol
Ganesh idol
Published on

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके में अग्रदूत गणेश पूजा कमेटी की ओर से गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष कमेटी द्वारा गणेश पूजा का चौथा वर्ष मनाया जा रहा है। मिलनपल्ली स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास आयोजित होने वाले इस उत्सव का शुभ उद्घाटन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस बार पूजा का खास आकर्षण ‘बाल गणेश’ थीम होगा। इसी थीम को केंद्र में रखते हुए पूजा पंडाल और पूरे आयोजन को विशेष रूप देने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का कहना है कि गणेश उत्सव के माध्यम से लोगों को भक्ति, परंपरा और आपसी भाईचारे से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in