प्रवासी मजदूर की मौत, इलाके में मातम का साया

परिवार से मिलते तृणमूल के नेतागण
परिवार से मिलते तृणमूल के नेतागण
Published on

मालदह: दिल का दौरा पड़ने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। परिवार में मातम | साजेदुल इस्लाम मालदह जिले के चांचल नंबर 1 प्रखंड के ओलिहांडा ग्राम पंचायत के कोनुआ उत्तरपाड़ा इलाके के निवासी थे। परिवार और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण, वे 7 महीने पहले काम की तलाश में दिल्ली के शिलांगपुर गए थे। वह वहां एक गोदाम में मजदूरी करते थे। फिर अचानक तीन दिन पहले उन्हें सीने में दर्द हुआ। फिर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार के इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार के लोग टूट गए हैं।

इलाके में शोक का साया छा गया है। उनकी पत्नी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि परिवार का गुजारा कैसे होगा। गुरुवार को खबर मिलने के बाद, मालदह ज़िला तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रसून बनर्जी, प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सदस्य और एटीएम के सहायक अध्यक्ष रफ़ीकुल हुसैन मृतक प्रवासी मज़दूर के घर गए और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अफ़सर अली, तृणमूल महिला अध्यक्ष श्राबनी चौधरी, प्रमुख समाजसेवी फिरोज़ चौधरी, बाबू सरकार और स्थानीय नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा, चांचल प्रखंड क्रमांक 1 की बीडीओ पौशाली चक्रवर्ती ने भी परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की। मृत प्रवासी मज़दूर की पत्नी रबी खातून ने प्रशासन से मदद की अपील की है |

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in