गोजमुमो स्थापना दिवस पर एकजुटता का संदेश

सांसद राजु बिष्टने लिया भाग , कहाँ- प्रधानमन्त्री और मुख्यमन्त्री के नेतृत्व में गोर्खा जनताको न्याय, सम्मान और संविधान सम्मत संरक्षण प्राप्त होगी
गोजमुमो स्थापना दिवस पर एकजुटता का संदेश
Published on: 

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दार्जिलिंग के लोकसभा सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सिक्किम प्रभारी राजू बिष्ट ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने गोजमुमो की दो दशक लंबी राजनीतिक यात्रा, संघर्ष और गोरखा जनता की आकांक्षाओं के लिए किए गए प्रयासों को स्मरण किया।

सांसद बिष्ट ने कहा कि गोजमुमो का गठन गोरखा समुदाय की पहचान, सम्मान, अधिकार और आकांक्षाओं की पूर्ति के उद्देश्य से हुआ था। उन्होंने गोजमुमो अध्यक्ष बिमल गुरूंग समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना की।

उन्होंने कहा कि गोरखा समाज को विभाजित करने के कई प्रयास हुए, लेकिन आज समुदाय एकजुट और दृढ़ होकर खड़ा है। यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने गोरखा समुदाय से एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बिष्ट ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गोरखा जनता को न्याय, सम्मान और संविधानसम्मत संरक्षण अवश्य मिलेगा। उन्होंने दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स के समग्र विकास के लिए सभी से मिलकर आगे बढ़ने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने के कारण उनके द्वारा भेजा गया शुभकामना संदेश भी साझा किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in